छत्तीसगढ़ में लोगों का दावा- बीजापुर मुठभेड़ थी फर्ज़ी, मारे गए लोग नक्सली नहीं थे
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को मुठभेड़ में पुलिस द्वारा 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह मुठभेड़ फर्ज़ी थी और मारे गए लोग नक्सली नहीं थे। लोगों ने बताया है, "पुलिस ने ग्रामीणों को उस समय गोली मार दी जब वे तेंदू के पत्ते तोड़ने गए थे।"