छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाने का एलान किया है। यह फैसला 1 मार्च 2024 से प्रभावी होगा और राज्य के कर्मचारियों को अब 46% डीए मिलेगा। इससे प्रदेश के 3.9 लाख कर्मचारियों को और 1.2 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Load More