छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले हुआ नक्सली हमला, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर की आमदई खदान के पास हुए नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। बकौल पुलिस, मामले में जांच जारी है और नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। गौरतलब है, यह हमला बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हुआ है।