छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, उन पर था कुल ₹38 लाख का इनाम
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 3 महिलाओं समेत 6 नक्सली मारे गए हैं और सभी की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल ₹38 लाख का इनाम घोषित था। बकौल पुलिस, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।