छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली, मशीन गन व ग्रेनेड लॉन्चर बरामद
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में लेंड्रा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कम-से-कम 8 नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि कर बताया कि इलाके से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। सभी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।