छत्तीसगढ़ में स्कूटी से जा रहे अनाज कारोबारी पर लुटेरों ने डंडे से हमला कर लूटे ₹50 लाख
रायपुर (छत्तीसगढ़) के माना इलाके में सोमवार रात एक अनाज कारोबारी से लुटेरों ने ₹50 लाख लूट लिए। बकौल पुलिस, "कारोबारी स्कूटी से जा रहा था...कुछ लुटेरों ने पीछे से कारोबारी पर डंडे से हमला किया और रकम लूट ली।" कारोबारी के बेटे का दावा है कि 3-बाइक पर सवार 6 से 9 लोगों ने लूट को अंजाम दिया था।