छत्तीसगढ़ में स्कूल बस कंडक्टर ने बच्ची से किया रेप, शिकायत मिलने के 2 घंटे में हुआ अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5-वर्षीय छात्रा से रेप के आरोप में एक स्कूल के बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बस स्टॉप से बच्ची को घर छोड़ने जाते समय घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, बच्ची के परिजन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद 2-घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।