छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव समेत 4 की बढ़ाई गई ईडी हिरासत
छत्तीसगढ़ में हुए ₹2,000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी समेत 4 लोगों की ईडी हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि हिरासत अवधि समाप्त होने पर इन सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।