छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में हुए ₹2,000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिवक्ता के मुताबिक, त्रिपाठी विपणन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी हैं और उन्हें 3 दिनों के लिए हिरासत में भेजा गया। मामले में 3 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।