छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों से मांगे पुनर्वास नीति के लिए सुझाव, जारी की ईमेल आईडी
छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईमेल आईडी और ऑनलाइन/ऑफलाइन फॉर्म जारी कर नक्सलियों से उनकी पुनर्वास नीति के लिए सुझाव मांगे हैं। विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली सामने आएं और बताएं कि वे पुनर्वास नीति में किस तरह के बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, "नक्सली हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए सारे रास्ते खुले हैं।"