छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने कांकेर में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर की हत्या
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत की उनके साथी कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम सिंह ने रविवार को कांकेर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद सिंह ने अपनी राइफल से गोली चला दी। बकौल पुलिस, आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।