छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा पर शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया था और मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे।

Load More