छत्तीसगढ़-मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम ने की वोट करने की अपील
छत्तीसगढ़ और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर जबकि मिज़ोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, "इस उत्सव के भागीदार बनें और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को विशेष बधाई।"