छत्तीसगढ़ के अडॉप्शन सेंटर में एक युवती ने 2 बच्चियों को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
कांकेर (छत्तीसगढ़) के एक अडॉप्शन सेंटर का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती 2 बच्चियों को बुरी तरह से पीटती नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो अधिकारियों तक पहुंचने के बाद ज़िला कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।