छत्तीसगढ़ के अस्पताल में महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
सरगुजा (छत्तीसगढ़) में एक गर्भवती महिला द्वारा नवानगर उप-स्वास्थ्य केंद्र में बिना किसी डॉक्टर या नर्स की उपस्थिति में फर्श पर बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांगा है। राज्य सरकार के मुताबिक, घटना से संबंधित चिकित्सा अधिकारी को निलंबित किया गया है।