छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीएसएफ के 36 वर्षीय जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर ज़िले में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 36 वर्षीय एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जवान की शिनाख्त नादिया (पश्चिम बंगाल) के मलय कर्माकर के रूप में हुई है और उनका शव शौचालय में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।