छत्तीसगढ़ के कांगेर नैशनल पार्क में नज़र आया दुर्लभ भारतीय माउस डियर
छत्तीसगढ़ के कांगेर वैली नैशनल पार्क में एक दुर्लभ भारतीय माउस डियर या शेवरोटेन नज़र आया। पार्क के डायरेक्टर धम्मशिल गणवीर ने बताया कि भारत में हिरण की पाई जाने वाली 12 प्रजातियों में माउस डियर सबसे छोटे होते हैं। उन्होंने बताया कि शिकार से इसे खतरा रहता है और शर्मीले स्वभाव के कारण इसपर ज़्यादा शोध नहीं हुआ है।