छत्तीसगढ़ के कॉलेज की छत पर रील बना रहे युवक की गिरने से हुई मौत; सामने आया वीडियो
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बिलासपुर साइंस कॉलेज की छत पर दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रील बनाते समय नीचे गिरने से बीसीए के एक 20-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह ने घटना से पहले का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "छज्जे से पैर फिसलने से युवक नीचे गिर गया। हर समय सतर्कता ज़रूरी है।"