छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 7 महिलाओं समेत 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में सोमवार को 7 महिलाओं समेत 23 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि ये नक्सली पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' (अपने घर/गांव वापस लौटो) से प्रभावित हैं। बकौल पुलिस, जून 2020 में शुरू किए गए 'लोन वर्राटू' अभियान के तहत अब तक ज़िले में 761 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

Load More