छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रेमसाय सिंह ने कहा, "मंत्री पद पर किसी को रखना और नहीं रखना यह मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है। मुझसे कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का निर्देश है आपको इस्तीफा देना होगा।"