छत्तीसगढ़ में 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सुअर से आधे घंटे तक भिड़ी महिला, हुई मौत
कोरबा (छत्तीसगढ़) में अपनी 11-वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक महिला जंगली सुअर से भीड़ गई। सुअर के साथ आधे घंटे तक चले संघर्ष में बेटी की जान बच गई लेकिन सुअर व 45 वर्षीय महिला दोनों की मौत हो गई। एक रेंजर के मुताबिक, "महिला खेत में बेटी संग मिट्टी लेने गई थी जब सुअर ने हमला किया।"