छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा ने 2 विषयों में फेल होने पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार रात 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा फिज़िक्स और केमिस्ट्री में फेल हो गई थी जिसके चलते वह तनाव में थी। परिजन ने बताया कि छात्रा पढ़ने में अच्छी थी और उसने बोर्ड एग्ज़ाम के लिए बहुत मेहनत की थी।

Load More