छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में बचा भोजन अगले दिन खाने से 40 लोग हुए बीमार
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के एक गांव में रात का बचा हुआ बासी भोजन खाने से 40 लोग बीमार हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि 'दशगात्र' (किसी व्यक्ति की मृत्यु के 10वें दिन आयोजित होने वाला कार्यक्रम) में बड़ी मात्रा में भोजन बच गया था जिसे अगले दिन लोगों को परोसा गया था।