छत्तीसगढ़ में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने कई कांग्रेस नेताओं के घर पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में अवैध कोयला खनन मामले में सोमवार को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, "4 दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। यह छापेमारी ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।"

Load More