छत्तीसगढ़ में एक क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद के बाद उनमें हुई मारपीट
कोरबा (छत्तीसगढ़) में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच विवाद के बाद उनमें मारपीट हो गई। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक टीम का खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ी को बल्ले से मारता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, इस मारपीट में एक खिलाड़ी के सिर और नाक से खून भी निकलने लगा था।