छत्तीसगढ़ में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान हुआ शहीद, ग्रेनेड फटने से हुआ था घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शुक्रवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के 32 वर्षीय जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का एक सेल फट गया था जिससे जवान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।