छत्तीसगढ़ में 'ज़हरीली' शराब पीने के बाद 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की हुई मौत
छतीसगढ़ के जांजगीर-चंपा में सोमवार को शराब पीने के बाद 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) महेंद्र सोनी के मुताबिक, शराब पीने के बाद तीनों को पेट में दर्द हुआ था और आशंका है कि ज़हरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है। बकौल बीजेपी, मृतकों के परिजन को मुआवज़ा दिया जाए।