छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर किया हमला, आईटीबीपी का एक जवान हुआ शहीद
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार को नक्सलियों ने चुनाव के बाद लौट रही एक पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया और आईईडी ब्लास्ट में एक आईटीबीपी का जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। सुरक्षा कारणों से गरियाबंद के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ।