छत्तीसगढ़ में पति के साथ जा रही 50 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने कुचला, हुई मौत

कोरबा (छत्तीसगढ़) में एक जंगली हाथी ने एक 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला अपने पति संग जा रही थी तभी हाथी ने उसपर हमला किया। बकौल अधिकारी, महिला के परिजन को ₹25,000 दिए गए हैं और शेष ₹5.75 लाख औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

Load More