छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के 2 जवान हुए घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में माओवादियों द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंग में शुक्रवार सुबह विस्फोट होने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 2 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी के दल को गश्त के लिए भेजा गया था। बकौल अधिकारी, दोनों जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

Load More