छत्तीसगढ़ में मतदान केंद्र में अचानक निकला कोबरा सांप, डरकर भागे लोग
जशपुर (छत्तीसगढ़) के फरसाबहार विकासखंड के एक मतदान केंद्र पर मंगलवार को अचानक कोबरा सांप आ गया जिससे वहां वोट डालने आए मतदाताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। कोबरा को देखकर केंद्र पर मतदान प्रभावित हुआ जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू करने वाले को बुलाया गया और सांप को डब्बे में बंद करने के बाद मतदान दोबारा शुरू हो पाया।