छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हुए ग्रेनेड सेल ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवान मतदान केंद्र से करीब 500 मीटर की दूरी पर नक्सल विरोधी अभियान पर था और तभी यह हादसा हुआ।

Load More