छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 72 घंटे के ऑपरेशन में नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप किया ध्वस्त
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों ने 72 घंटे के ऑपरेशन में 8 नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया। डीएसपी राहुल ने बताया कि हमने करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।