छत्तीसगढ़ सीएम के राजनीतिक सलाहकार के ठिकाने पर ईडी ने मारा छापा

ईडी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी मनीष बंछोर व ओएसडी आशीष वर्मा सहित कई सहयोगियों के ठिकानों पर कथित शराब घोटाले को लेकर छापा मारा। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने मेरे जन्मदिन पर मेरे करीबियों के यहां ईडी भेजकर अमूल्य तोहफा दिया है...बहुत आभार।"

Load More