छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल बने दादा, शेयर कीं पोते की तस्वीरें व वीडियो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उनके बेटे चैतन्य की पत्नी ख्याति वर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, "दादा बन गया...पोता हुआ है" जबकि कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा, "दादा-दादी और पोता।🧒" वीडियो में मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी के साथ मेडिकल स्टाफ भी नज़र आ रहा है।