छत्तीसगढ़ सीएमओ ने ट्वीट में रवि शास्त्री को बताया भारत का मुख्य कोच, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच देखने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सीएम बघेल की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच बता दिया। एक यूज़र ने कमेंट किया, "तो राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के क्या हैं?"

Load More