छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा मुंबई के कोस्टल रोड का नाम: सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को एलान किया कि मुंबई में बनने वाली महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड को छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस सड़क पर संभाजी महाराज की एक प्रतिमा लगाए जाने का भी एलान किया। गेटवे ऑफ इंडिया पर संभाजी महाराज की 366वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह एलान किए।

Load More