छपने से पहले ही लीक हो गया था बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का पेपर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र प्रिंटिंग प्रेस में छपने से पहले ही लीक हो गया था। आर्थिक अपराध इकाई ने जांच में पाया कि लीक हुए प्रश्न-पत्रों में बार कोड नहीं था व मूल प्रश्न-पत्र को पेन-ड्राइव में कॉपी कर लीक किया गया। ज़ब्त किए गए प्रश्न-पत्र हिन्दी भाषा में मिले हैं।