बिहार के छपरा में हुए बवाल को लेकर लालू यादव की बेटी और राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ बूथ- 318 बड़ा तेलपा में मारपीट, बूथ लूटने और हत्या की कोशिश करने जैसी गैर जमानती धारा के तहत केस दर्ज करवाई है।