छवि मित्तल ने स्विमसूट में अपनी तस्वीरें शेयर कर दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान

ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के निशान वाली अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह स्विमसूट पहने दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह इस साल का हासिल रहा...एक नई व बेहतर ज़िंदगी।" छवि ने इस साल 16 अप्रैल को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी दी थी और उसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी।

Load More