छाती ठोककर कहता हूं, कोहली नॉटआउट थे: विराट को आउट दिए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली को रविवार को केकेआर के खिलाफ आउट करार दिए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "छाती ठोककर कहता हूं, कोहली नॉटआउट थे।" उन्होंने कहा, "यह खेल भावना के लिए अच्छा नहीं है...नियम बदले जाने चाहिए।" वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने कहा, "विराट कोहली को आउट देना अनुचित था।"