12वीं की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से निराश छात्र ने दिल्ली में की खुदकुशी
सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से निराश हुए अर्जुन सक्सेना नामक 16-वर्षीय छात्र ने दिल्ली में सोमवार को एक पीजी में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश निवासी सक्सेना के पिता सरकारी टीचर हैं और वह आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।