छात्र ने बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी के टॉयलेट में रिकॉर्ड किए लड़कियों के वीडियो, केस दर्ज
पुलिस ने बेंगलुरु में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स टॉयलेट में झांकने और वहां लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में लॉ के 21-वर्षीय छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्र को इससे पहले भी गर्ल्स टॉयलेट में झांकते पकड़ा गया था। हालांकि, उस समय उसके लिखित माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।