छात्र शक्ति व युवा एकता की जीत: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा, "यह छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत है। सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से अपना हक जीता जा सकता है।" उन्होंने कहा, "जो जुड़ेंगे वे जीतेंगे, जो बटेंगे वे कुचले जाएंगे।"