छात्र-छात्राएं साथ बैठे या हंसी-मज़ाक करते दिखे तो एडमिशन होगा रद्द: बिहार के कॉलेज का आदेश

सिवान (बिहार) के ज़ेडए इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल ने एक आदेश जारी कर छात्र-छात्राओं के एकसाथ बैठने और हंसी-मज़ाक करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में लिखा है, "अगर छात्र-छात्राओं को साथ में (बैठे या हंसी-मज़ाक करते) महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो नामांकन रद्द हो जाएगा...यह अल्पसंख्यक महाविद्यालय है जिसके प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय के पास है।"

Load More