छात्रा का यौन शोषण करने वालेे पुणे के स्कूल निदेशक के फोन में मिले लड़कियों के अश्लील वीडियो
पुणे (महाराष्ट्र) में एक स्कूल के 58 वर्षीय निदेशक को 14 वर्षीय छात्रा का 2 साल तक यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, "हमें आरोपी के फोन में कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। उसने कई लड़कियों के साथ वीडियो और तस्वीरें ली थीं। हम उन लोगों की पहचान कर रहे हैं।"