छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल कर ₹1.2 लाख ऐंठने वाला शख्स एमपी में अरेस्ट

इंदौर (मध्य प्रदेश) पुलिस ने 12वीं की छात्रा की होटल में आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें लेकर उससे छेड़छाड़ करने व ब्लैकमेल कर ₹1.2 लाख ऐंठने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी व आरोपी को देने के लिए पीड़िता अपने घर से नकदी और गहने चुरा रही थी।

Load More