छात्रा के यौन शोषण के आरोपी शिक्षक की ज़मानत याचिका गुजरात एचसी ने श्लोक सुनाकर की खारिज
गुजरात हाईकोर्ट ने 12 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक को ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। याचिका खारिज करते समय जस्टिस समीर जे. दवे ने संस्कृत का एक श्लोक 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः' सुनाया। साथ ही उन्होंने कहा, "आरोपी किसी भी तरह की उदारता का पात्र नहीं है।"