छात्रा ने एमपी में की खुदकुशी, वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा- मेरी मय्यत में वक्त पर आना
मध्य प्रदेश के इंदौर में 22 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी से पहले छात्रा ने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था, "मेरी मय्यत में आना तो वक्त पर आना, दफनाने वाले मेरी तरह इंतज़ार नहीं करेंगे मेरी जान। सॉरी माफ कर देना।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।