छात्रा ने बेंगलुरु के साई हॉस्टल में नहा रही दूसरी छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, हुई सस्पेंड

बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल के कॉमन वॉशरूम में नहा रही एक छात्रा का कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करने वाली छात्रा को सस्पेंड कर दिया है। संस्थान ने मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Load More